आगरा में UGC बिल के खिलाफ फूटा गुस्सा, नाकेबंदी तोड़ खेतों में उतारे ट्रैक्टर, यमुना एक्सप्रेसवे जाम
हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 20 -- UGC Bill: यूजीसी बिल के खिलाफ आगरा में ट्रैक्टर लेकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर ट्रैक्टर खेतों के रास्ते निकाले जा रहे हैं। आंदोलनकारियों ने यमुना एक्सप्रेसवे जाम कर दिया है। मुड़ी चौराहा समेत कई स्थानों को छावनी में तब्दील कर भारी फोर्स लगाई गई है। यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने यूजीसी बिल के खिलाफ रविवार को जलेसर रोड स्थित मुड़ी चौराहे से कलक्ट्रेट तक ट्रैक्टर मार्च और सभा की घोषणा की थी। प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर थाना खंदौली क्षेत्र का मुड़ी चौराहा छावनी में तब्दील कर दिया गया। आंदोलनकारियों को रोकने के लिए जगह-जगह पीएसी और पुलिस लगा दी गई। आगरा-हाथरस रोड को नाकेबंदी कर पूरी तरह रोक दिया गया है। मुड़ी चौराहे से जिला मुख्यालय की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। पूरे रास्ते पर अधिकारी लगातार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.