आगरा, मई 2 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में प्रजापति समाज की मौजूदा स्थिति पर विचार-विमर्श किया है। इसके लिए उन्होंने पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष पवन प्रजापति को बुलाकर संगठन के बारे में चर्चा की है। बैठक में दक्षिण विधानसभा को लेकर हुई चर्चा में बताया गया कि इस सीट पर प्रजापति समाज के 40 हजार वोट हैं। इसी विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 80 हजार है। मुस्लिम पार्टी का कोर वोटर भी हैं। स्थानीय नेताओं ने अध्यक्ष से निवेदन किया कि इस सीट से अगर प्रजापति समाज को टिकट दिया जाए तो जीत सुनिश्चित हो सकती है। यह भी पढ़ें- भाजपा व बसपा नेता सपा में शामिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...