मुख्य संवाददाता, अगस्त 8 -- आगरा के एत्मादुद्दौला के नगला बिहारी में सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में शुक्रवार शाम ऑटो गिर गया। गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था। ऑटो में सवार दो छात्राओं समेत चार लोगों को स्थानीय लोगों, पुलिस और पीएसी ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि शाम करीब छह बजे प्रकाश नगर से चार सवारियां लेकर ऑटो नुनिहाई की ओर जा रहा था। नगला बिहारी में सीवर लाइन का काम चल रहा है।15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा ऑटो, बाल-बाल बची सवारी रेलवे अंडरपास के पास करीब 15 फुट गहरा गड्ढा बारिश के पानी से भर गया था। चालक उसे सड़क समझकर आगे बढ़ गया और ऑटो सीधे पानी से भरे गड्ढे में उतर गया। बताया गया कि चालक बाहर निकलकर भा...