रामपुर, दिसम्बर 10 -- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आगरा में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान महासभा के पदाधिकारीयों ने सरकार से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश करने, रुनकता को पर्यटन स्थल घोषित करने और ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की मांग को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अतिरिक्त संगठन के विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों, सामाजिक कार्यक्रमों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत रुप से चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने समाज में विशिष्ट योगदान तथा संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए डॉ. मुनीश चन्द्र शर्मा को स्मृति चिह्न और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते ह...