आगरा में लापता तोता 6 दिन बाद मिला; 'माऊ' को ढूंढने के लिए परिवार ने 50 हजार इनाम वाले होर्डिंग लगाए थे
आगरा, जुलाई 19 -- आगरा में 6 दिन से लापता पालतू तोता 'माऊ' आखिरकार रविवार दोपहर अपने परिवार के पास लौट आया। माऊ की तलाश पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई थी। उसके मालिक और आयकर अधिवक्ता सुनील सिंह ने तोते को ढूंढ़ने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी और शहर के कई प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग भी लगवाए थे। लगातार मिल रहे फर्जी दावों के बीच आखिरकार एक फोन कॉल सही साबित हुआ। सुनील सिंह ने बताया कि रविवार सुबह एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि माऊ उसके पास है और शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया आकर उसे ले जाने के लिए कहा। पहले उन्हें भरोसा नहीं हुआ, इसलिए उन्होंने वीडियो कॉल पर तोता दिखाने को कहा।6 दिन बाद मिला लापता तोता माऊ वीडियो कॉल के दौरान उन्होंने माऊ की पहचान कर ली। इसके बाद वह बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति मिला, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.