हिन्दुस्तान संवाद, जून 19 -- आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव में गुरुवार देर शाम मंदिर गए युवक की घात लगाए हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। माहौल तनावपूर्ण देखते हुए बाह सर्किल का भारी संख्या में पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गया। बताया गया है कि रंजिश में युवक को गोली मारी गई है। जानकारी के अनुसार रूपपुरा गांव में प्रदीप मिश्रा (42) पुत्र विश्वेश्वर दयाल मिश्रा घर के पास मंदिर पर पूजा का दीपक रखने गये थे। वहां घात लगाकर हमलावर पहले से बैठे थे।घात लगाए बदमाशों ने बरसईं गोलियां उन्होंने प्रदीप को देखते ही उन पर गोलियां चला दीं। गोलियां सीधे उनके पेट के पास और सीने पर जाकर लगीं। प्रदीप मिश्रा घायल होकर वहीं गिर पड़े। चीख-पुकार पर उनके परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन फानन में ...