लखनऊ, अगस्त 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर आगरा शिक्षक खंड निर्वाचन-2026 की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता बनाए जाने की शिकायत की है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फर्रूखाबाद, इटावा, औरैया, कन्नौज में 15 हजार से अधिक फर्जी मतदाता शिक्षक निर्वाचन के लिए बनाए गए हैं। करीब 125 विद्यालय अस्तित्व में नहीं हैं। ऐसे फर्जी विद्यालय के नाम से भी फर्जी शिक्षक के आधार पर फर्जी मतदाता बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...