आगरा, दिसम्बर 21 -- यूपी के आगरा में मकान के बेसमेंट निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बेसमेंट की खुदाई के दौरान निर्माणधीन एक दीवार भरभराकर गिर गई। पास में ही ताश खेल रहे सात लोग दीवार के तलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की खबर पाकर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दीवार के नीचे दबे लोगों को निकाला गया। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बाह थानाक्षेत्र के बटेश्वर तीर्थ धाम के गांव बिजकोली की है। जानकारी के अनुसार यहां एक मकान के बेसमेंट का निर्माण हो रहा है। बेसमेंट को लेकर रविवार को खुदाई की जा रही थी। निर्माणाधीन दीवार के पीछे कुछ लोग ताश खेल रहे थे। रविवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक से निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.