रांची, जून 24 -- रांची। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की बैठक बुधवार को मोरहाबादी में प्रदेश अध्यक्ष रामलाल बौद्ध की अध्यक्षता में हुई। इसमें बताया गया कि धम्म सेवक संघ (डीएसएस) के पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 4 से 8 जुलाई तक गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, आगरा में होगा। इसमें झारखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन का विस्तार, धम्म प्रचार-प्रसार, प्रभावी नेतृत्व का निर्माण और समर्पित कार्यकर्ताओं का कैडर तैयार करना है, ताकि बहुजन मिशन को गति दी जा सके। उन्होंने पदाधिकारियों को समय पर तैयारी पूरी कर शिविर में शामिल होने का निर्देश दिया।बैठक में एमएल दास, श्याम नन्दन प्रसाद, शंभु बौद्ध, जगदीश प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...