धनबाद, जुलाई 14 -- धनबाद। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट (उप स्टेशन प्रबंधक) नरेंद्र चाहर की 12 जुलाई को हुई पिटाई की घटना से ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (आइसमा) आक्रोशित है। एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को घटना के विरोध में डीआरएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि एक लाचार महिला की सहायता के लिए ट्रेन रोकने पर आरपीएफ कर्मियों ने नरेंद्र चाहर की बेरहमी से पिटाई कर दी। आइसमा के केंद्रीय उपाध्यक्ष रमेश महतो ने कहा कि यह प्रदर्शन स्टेशन मास्टर संवर्ग की गरिमा, सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया है। यह भी पढ़ें- आगरा कैंट घटना के विरोध में गया के स्टेशन मास्टरों का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग हीराकुंड एक्सप्रेस में सवार होने की कोशिश कर ...