प्रयागराज, जुलाई 14 -- प्रयागराज। आगरा कैंट स्टेशन के स्टेशन उपाधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर के साथ आरपीएफ कर्मियों की ओर से कथित मारपीट के मामले में उत्तर मध्य रेलवे की यूनियनों ने कड़ा विरोध जताया है। एनसीआरईएस और एनसीआरएमयू ने घटना की निंदा करते हुए दोषी आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की मांग की है। एनसीआरएमयू के संयुक्त शाखा मंत्री विजेंद्र यादव और एनसीआरईएस के मंडल मंत्री चंदन सिंह ने घटना की निंदा की और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि आरोपित कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- स्टेशन अधीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया काम यह भी पढ़ें- आगरा की घटना के विरोध में रेलवे स्टेशन पर कर्मचारि...