हाथरस, फरवरी 14 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। केन्द्रीय मंत्री व रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा है कि हाथरस जनपद के आलू किसानों को अब परेशान होने की जरुरत नहीं है। आगरा में साउथ एशिया का सबसे बड़ा आलू अनुसंधान केन्द्र खुल रहा है। जहां अच्छे दामों में किसानों का आलू लिया जायेगा। अमेरिका में भारत के किसानों का आम जायेगा,लेकिन वहां से कुछ आने वाला नहीं है। इसलिए किसान बिल्कुल भी परेशान न हो। वह किसानों के लिए बैठे है। केन्द्रीय मंत्री शनिवार को सादाबाद विधानसभा के गांव विसावर में वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आये। कार्यक्रम के वक्त उन्होंने किसान और अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश का किसान अमेरिका के साथ किये गये समझौते को लेकर परेशान हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को परेशान होने की जरुरत नहीं है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.