आगरा, फरवरी 16 -- आगरा में रविवार को चोरी और पारिवारिक विवाद से जुड़े दो अलग-अलग मामलों ने पुलिस और प्रशासन को सक्रिय कर दिया। एक ओर जहां ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-दो में चोरों ने दरोगा के किराए के घर को निशाना बनाते हुए करीब 40 लाख रुपये की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया, वहीं दूसरी ओर शमसाबाद क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी के साथ रहने का मामला सामने आने के बाद पारिवारिक विवाद पुलिस तक पहुंच गया।चौकी इंचार्ज के घर चोरी पहली घटना एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र की ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-दो की है, जहां थाना छत्ता की डिवीजन चौकी इंचार्ज दरोगा रॉबिन सिंह पिछले छह महीने से किराए पर रह रहे थे। घटना के समय वह ड्यूटी पर थे और उनकी पत्नी प्रसव के बाद मायके में थीं। रविवार तड़के करीब 2:50 बजे नकाबपोश बदमाश सरिये से मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.