आगरा, दिसम्बर 3 -- कानपुर में अखिलेश दुबे के सेक्सारटार्शन जैसा खेल अब आगरा में भी खुला है। मिस्ड कॉल देकर अमीरों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लेकमेल कर लाखों रुपये वसूलने वाले गैंग का आगरा की कमला नगर पुलिस ने खुलासा किया है। युवती अमीर घरों के लड़कों को फंसाकर होटल बुलाती और न्यूड फोटो, वीडियो बना कर ब्लैकमेल किया जाता। खूब वसूली होती थी। मुगल रोड दयालबाग में लंबे समय से सक्रिय यह गैंग की सरगना युवती को पुलिस ने दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरोह के तीन सदस्य फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हैRs.। गैंग की सरगना महिला मिस्ड कॉल देकर लोगों से दोस्ती करती थी। कुछ दिन बातचीत का सिलसिला चलने के बाद शातिर हसीना तथाकथित दोस्त को मिलने के लिए होटल में बुलाती थी। वहां महिला और उसके गैंग के सदस्य थर्ड आई ऐप से व्यक्ति के अश्लील वीडियो और फ...