आगरा, अप्रैल 1 -- आगरा रेल मंडल ने मार्च माह में मालगाड़ियों की औसत गति तथा समयपालन (पंक्चुअलिटी) में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल में मार्च 2025 में मालगाड़ियों की औसत गति 18.11 किमी प्रति घंटा से बढ़कर मार्च 2026 में 24.42 किमी प्रति घंटा हो गई है। मार्च माह में समग्र समयपालन में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है। मार्च 2025 में जहां समयपालन 88.98 प्रतिशत था, वहीं वर्ष 2026 में मार्च माह में यह बढ़कर 92.33 प्रतिशत हो गया है। यह उपलब्धि यात्रियों को अधिक विश्वसनीय एवं समयबद्ध रेल सेवाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...