आगरा मंडल में स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट बनने को करें आवेदन
आगरा, मई 13 -- आगरा रेल मंडल के स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट बनने के लिए लोग आवेदन कर सकते हैं। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि आगरा मंडल के 22 रेलवे स्टेशनों की 23 लोकेशनों पर अनारक्षित टिकट प्रणाली के माध्यम से टिकट वितरण के लिए स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट नियुक्त किए जाने हैं। भैंसा, छलेसर, गजिका, बेहज, कीठम, बाद, मनिया, फरह, झारेडा, रायभा, इकरण, कुबेरपुर, एत्मादपुर, आगरा सिटी, बिल्लोचपुरा, यमुना ब्रिज, छाता, पपरेरा, बिवाई, धौलपुर, राजा की मंडी, खेड़ली स्टेशन शामिल हैI एजेंट को तीन साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी मंडल वाणिज्य कार्यालय आगरा से अथवा उत्तर मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://ncr.indianrailways.gov.in से आवेदन पत्र ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- रेलवे में बिना परीक्षा 1191 नौकरियां, 10वीं-ITI पास यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.