आगरा, मार्च 23 -- बुलंदशहर में हुई 44वीं सीनियर स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप में आगरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। करीब 19 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आगरा टीम ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की, जिससे खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फाइनल मुकाबले में आगरा टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। विशेष रूप से प्रशांत राणा, विवेक कुमार, अभिनव पाठक और रुद्र प्रताप ने निर्णायक क्षणों में शानदार खेल दिखाते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टीम के अन्य खिलाड़ियों में यश, नवीन, लक्ष, सुमित, अरविंद, कर्ण ठाकुर, अंकित ठाकुर और रुद्र शामिल रहे, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। टीम कोच ललित कुमार थे। टीम की जीत पर हरीश कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान...