कानपुर, मई 4 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता इंडिया ताइक्वांडो के निर्देश पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी की ओर से आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप संपन्न हुई। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आगरा की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में गाजियाबाद की टीम उपविजेता और कानपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब मणिपुर में होने वाली नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में उप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही उप्र ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से की जाएगी।उप्र ताइक्वांडो कमेटी के चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में 63 जिलों की टीमों से करीब 900 खिलाड़ियों ने सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग की स्पर्धा में हि...