आगरा, सितम्बर 6 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आगरा कैंट-पलवल-आगरा कैंट अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन 7 से 20 सितंबर कुल 14 दिन चलेगी। ट्रेन सं. 01941 आगरा कैंट-पलवल अनारक्षित मेमू स्पेशल आगरा कैंट से सुबह 6:30 बजे चलकर सुबह 9:45 बजे पलवल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सं. 01942 पलवल-आगरा कैंट मेमू स्पेशल पलवल से सुबह 10:00 बजे रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। आगरा कैंट से चलने के बाद ट्रेन रुकनता, बाद, मथुरा जं., छाता, कोसीकलां और होडल स्टेशनों पर ठहरेगी। वापसी में भी निर्धारित स्टेशनों पर यात्रियों के लिए ठहराव उपलब्ध रहेगा। ट्रेन में जनरल टिकट लेकर यात्री की जा सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...