मथुरा, अप्रैल 24 -- गोपाल बाग जाने वाले मार्ग पर आगरा नहर पुल पर गुरुवार की देर सायं करीब 8 बजे एक महिला द्वारा नहर में छलांग लगाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला पुल पर आई और अपनी चप्पल व चुन्नी उतारकर किनारे रख दी। इसके बाद उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक वह कूद चुकी थी। नहर में जिस स्थान पर महिला कूदी उस समय पानी का बहाव काफी तेज था, जिसके चलते महिला कुछ देर तक दिखाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह कई बार पानी के ऊपर आई, लेकिन तेज बहाव के कारण खुद को संभाल नहीं सकी और देखते ही देखते पानी में समा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से नहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.