फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरकेश नगर कालोनी के नजदीक आगरा नहर किनारे अजगर दिखाई देने से लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है। लोगों के अनुसार अजगर कई घंटों तक नहर किनारे आराम फरमा रहा था। धीरे-धीरे लोगों को भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने वन्य एवं प्राणी विभाग को सूचित किया। लेकिन इससे पहले ही अजगर रेंगते हुए नहर की ओर चला गया। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी। बता दें कि पांच दिन पहले सेक्टर-81 में सड़क के बीचोबीच अजगर दिखाई दिया था। वन्य एवं प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि नहर के किनारे और वन क्षेत्र के आस-पास से निकलते समय लोग खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जंगली जीव सड़क के बीचोंबीच या आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई देने पर विभाग को सूचना दें। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...