आगरा, अगस्त 6 -- एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में कुल 19 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच वाराणसी और आगरा छात्रावास की टीम के बीच खेला गया। आगरा छात्रावास की टीम को 41-18 के अंतर से हराकर वाराणसी की टीम ने विजेता का खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता में 18 मंडल व छात्रावास की टीम ने हिस्सा लिया। क्वार्टर फाइनल मैच में अलीगढ़ की टीम ने सहारनपुर को 25-20 से, मेरठ मंडल की टीम ने गोरखपुर को 31-12 से, आगरा छात्रावास की टीम ने कानपुर मंडल की टीम को 24-16 से और वाराणसी मंडल की टीम ने आगरा मंडल को 35-12 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल मैच में वाराणसी मंडल की टीम ने अलीगढ़ को 35-20 से हराकर फाइल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में आग...