आगरा, फरवरी 4 -- आगरा शहर को रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए नगर निगम ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। 'रैबीज फ्री आगरा अभियान' के तहत शहर के हर कोने में कुत्तों का टीकाकरण किया जा रहा है। हाल ही में सिकंदरा क्षेत्र के वार्ड संख्या 74 में एक विशेष अभियान चलाया गया। यहां राधा नगर, कैलाश मंदिर और उदयपुरम जैसे इलाकों में नगर निगम की टीम ने करीब 250 कुत्तों को वैक्सीन लगाई। अच्छी बात यह रही कि इस काम में वहां के स्थानीय लोगों ने भी टीम का पूरा साथ दिया। इस दौरान पालतू कुत्तों के साथ-साथ सड़क पर घूमने वाले लावारिस कुत्तों को भी टीका लगाया गया, ताकि इंसान और जानवर दोनों सुरक्षित रह सकें। 80 हजार कुत्तों तक पहुंचने का बड़ा लक्ष्य नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि यह इस अभियान का तीसरा चरण है। प...