आगरा, सितम्बर 10 -- आगरा कॉलेज ने विधि संकाय के एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए मेरिट जारी कर दी। मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए 14 सिंतबर को बुलाया गया है। इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का अवसर समाप्त माना जाएगा। प्राचार्य प्रो.सीके गौतम ने सत्र 2026-27 के लिए एलएलएम प्रथम वर्ष की प्रथम कट-ऑफ मेरिट सूची जारी कर दी है। वर्गवार कट-ऑफ के अनुसार ओपन वर्ग में 85.71, ओबीसी में 81.05, एससी में 77.39, एसटी में 72.39, ईडब्ल्यूएस में 82.00 तथा दिव्यांग वर्ग में 64.36 मेरिट निर्धारित की गई है। प्राचार्य ने बताया कि प्रथम सूची में चयनित अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक विधि संकाय के सेमिनार हॉल में आयोजित की जाएगी। विधि संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो.डीसी मिश्...