मथुरा, अप्रैल 25 -- आगरा कैनाल में गुरुवार शाम छलांग लगाने वाली महिला का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सुमन देवी, निवासी गांव गुहारी के रूप में हुई है। गुरुवार की देर शाम आगरा कैनाल किनारे एक महिला ने अपनी चप्पल और चुन्नी रखकर छलांग लगा दी थी। देखते ही देखते महिला डूबने लगी। लोगों का हजुम नहर के किनारे एकत्रित हो गया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस रात भर महिला की तलाश में जुटी रही। अंधेरा और पानी अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। शुक्रवार की सुबह पुनः सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें महिला के शव को गांव अजीजपुर के निकट नहर से बरामद कर लिया गया। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में नग्न अवस्था में मिला महिला का शव; एक हाथ पर लिखा है मॉम-डैड, तो दूसरे पर लिखा है 'P' पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.