मथुरा, जुलाई 11 -- आगरा कैनाल से गत दिन बरामद अज्ञात युवती के शव की पहचान हो गयी है। शव की शिनाख्त हरियाणा के बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) निवासी प्रदीप कुमार ने अपनी पुत्री राधा के रूप में की है। जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार पुत्र भगवत सिंह निवासी गांव लढौली, थाना सदर बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) ने कोसीकलां थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री राधा बुधवार 8 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर उन्होंने 9 जुलाई को थाना सदर बल्लभगढ़ में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में सूचना मिली कि थाना कोसीकलां क्षेत्र स्थित आगरा कैनाल से एक युवती का शव बरामद हुआ है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए मथुरा की मोर्चरी में रखा गया था। प्रदीप कुमार ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पह...