आगरा, अगस्त 9 -- स्वतंत्रता दिवस से पूर्व उत्तर मध्य रेलवे की रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड टीम ने रविवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद बैंड टीम ने देशभक्ति के तरानों की धुनें सुनाकर यात्रियों और आमजन का दिल जीत लिया। तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेशन परिसर गूंज उठा। डीआरएम गगन गोयल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैंड टीम ने वंदे मातरम, संदेशे आते हैं, तेरी मिट्टी में मिल जावां, कदम कदम बढ़ाए जा, मेरा कर्मा तू, सारे जहां से अच्छा और ऐ मेरे वतन के लोगों जैसे देशभक्ति गीतों की धुनों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- देशभक्ति की धुनों से गूंजा चम्पावत का बस स्टैंड प्रस्तुतियों के दौरान स्टेशन परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। यात्रियों और ...