आगरा, जुलाई 1 -- यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने गाड़ी संƥ. 12547/12548 आगरा कैंट-साबरमती एक्सप्रेस और गाड़ी संƥ. 22547/22548 ग्वालियर-साबरमती एक्सप्रेस के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव की घोषणा की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि दोनों ट्रेनों का टर्मिनल स्टेशन साबरमती के बजाए अब गांधीग्राम स्टेशन होगा। उन्होंने बताया कि साबरमती स्टेशन से गांधीग्राम स्टेशन की ट्रेन से दूरी मात्र पांच मिनट है। यात्री अपनी सुविधानुसार साबरमती अथवा गांधीग्राम स्टेशन कहीं भी उतर/चढ़ सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...