आगरा कैंट पर 137 अनियमित यात्रियों से Rs.66 हजार वसूले
आगरा, अप्रैल 17 -- आगरा कैंट स्टेशन पर शुक्रवार को सघन टिकट चेकिंग अभियान चला। एसीएम संजय गौतम के निर्देशन में चले अभियान में स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों एवं आने-जाने वाली ट्रेनों में टिकट जांच की गई। जांच में 46 बिना टिकट यात्रियों से Rs.33,430 रुपये, 48 अनियमित यात्रियों से Rs.21,450 रुपये तथा दो बिना बुक सामान के मामलों में Rs.700 वसूले गए। इसके अतिरिक्त 3 यात्रियों से Rs.रेल परिसर में गंदगी फैलाने पर 600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। आठ बिना टिकट, 28 अनियमित यात्रियों के अतिरिक्त एक लोडर एवं एक अनाधिकृत वेंडर सहित कुल 38 मामलों में न्यायालय प्रक्रिया के तहत प्रत्येक पर Rs.10,000 का दंड निर्धारित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.