आगरा, मार्च 7 -- होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। गाड़ी संƥ. 01907/01908 आगरा कैँट-उधना-आगरा कैंट होली स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट से 10 से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को और उधना से 11 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ट्रेन आगरा कैंट से मंगलवार को शाम 6.45 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1.25 बजे उधना और उधना से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3.25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन में 9 जनरल कोच, 10 स्लीपर कोच, 2 थर्ड एसी कोच व 1 सेकेंड एसी कोच लगे होंगे। गाड़ी सं. 05183/05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ होली स्पेशल ट्रेन आजमगढ़ से 7 व 14 मार्च को और बांद्रा टर्मिनस से 9 व 16 मार्च को चलेगी। ट्रेन आजमगढ़ से रात 11.15 बजे आजमगढ़ से चलकर अगले दिन दोपहर 12.45 बजे और बांद...