आगरा, अप्रैल 1 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनों के फेरों को बढ़ाने की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 01927/01928 कानपुर सेंट्रल-मदुरै स्पेशल ट्रेन को कानपुर सेंट्रल से 1 अप्रैल से 27 मई तक प्रत्येक गुरुवार को और मदुरै से 3 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही गाड़ी सां. 01919/01920 आगरा कैंट-असरवा स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट से 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक सोमवार व मंगलवार को छोड़कर एवं असरवा से 3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक मंगलवार और बुधवार को छोड़कर चलाने का निर्णय लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.