आगरा के लिए चयनित हुए गौतम व हर्ष
पीलीभीत, अगस्त 27 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय इंटर स्कूल गेम्स चयन प्रतियोगिता का मंडल स्तरीय ट्रायल बरेली के डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें जावेद फ्यूजन फिटनेस डांस अकेडमी के छात्र गौतम सिंह व हर्ष सागर का राज्यस्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयन हो गया। दोनों खिलाड़ी आगरा में राज्य स्तरीय स्कूल जिमनास्टिक चयन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। गौतम सिंह सरदार वल्लभ भाई पटेल बीसलपुर 12वीं क्लास और हर्ष सागर स्टेपअप इंटर कॉलेज अलीगंज में कक्षा 8 के छात्र हैं। एकेडमी के संस्थापक जावेद हुसैन सिद्दीकी, जिमनास्टिक प्रशिक्षक हरीकिशोर व समस्त स्कूल स्टाफ ने होनहारों को सराहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.