फिरोजाबाद, अगस्त 25 -- रामगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार रात आगरा के युवक का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से मृतक के कपड़े, मोबाइल, तमंचा-कारतूस, लोडर ई-रिक्शा बरामद किया है। उसने कुकर्म का विरोध करने पर युवक की हत्या की थी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। चिश्ती नगर निवासी हसन का सांती रोड स्थित नगला गुलरिया टावर वाली गली स्थित निर्माणाधीन मकान में रविवार सुबह एक अज्ञात 20 वर्षीय युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला था। उसके सिर एवं नाजुक अंगों पर ईंट से प्रहार कर हत्या की गई थी। जिला आगरा के थाना एत्मादपुर के गांव केसरी निवासी पप्पू ने अपने पुत्र कमल के रूप में शव की शिनाख्त की गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आकाश पुत्र श्याम सिंह निवासी नगला गुलरि...