कानपुर, नवम्बर 12 -- कानपुर, संवाददाता। सर्राफ से असली चांदी खरीदने के बाद बेचने के बहाने रांगा के ऊपर चांदी की परत चढ़ाकर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कर्नलगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस गिरोह ने पीपीएन मार्केट स्थित बैजनाथ ज्वैलर्स को धनतेरस वाली दिन नकली चांदी देकर सोने के जेवरात ले गए थे। इस गिरोह के ज्यादातर सदस्य ज्वैलर्स कारीगर थे। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। फिलहाल पुलिस गिरोह के सरगना समेत अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार ने बताया कि पीपीएन मार्केट के बैजनाथ ज्वैलर्स से अक्टूबर माह में गिरोह ने करीब 20 किग्रा. चांदी खरीदी। बीती 18 अक्टूबर यानी धनतेरस वाले दिन आरोपित दोबारा शोरूम पहुंचे। आरोपित चांदी के बदले सोने के सिक्के और चेन ले गए। कुछ दिन बाद जब सर्राफा ने चां...