फिरोजाबाद, फरवरी 17 -- आगरा निवासी एक व्यक्ति ने न्यायालय के निर्देश पर थाना सिकंदरा क्षेत्र निवासी तीन लोगों के विरुद्ध वादाखिलाफी के साथ ही धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरेन्द्र पाल सिंह पुत्र सरनजीत सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमा में आरोप लगाया है कि उसके भाई मनमिन्दर सिहं निवासी कैलाश विहार एमपी रोड जीत इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हैं। वे विकलांग हैं, जो चलने फिरने में असमर्थ हैं। इस कारण उन्होंने उक्त फर्म के कारोबार के साथ साथ सभी विधिक कार्यों के लिए उसे फर्म की तरफ से पावर ऑफ एटोनी होल्डर नियुक्त किया है। उक्त फर्म रियल स्टेट का कार्य करती है और कालोनियों को विकसित कर विभागीय कार्रवाई करके नक्शा पास कराने के उपरांत सड़क, बाउंड्रीवाल आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध कराकर अच्छी दरों पर प्लॉट के रूप म...