फिरोजाबाद, मई 28 -- आगरा के एक ट्रांसपोर्टर की पांच जनवरी को अगवा कर हत्या कर दी थी। मामले में ट्रांसपोर्टर के सहयोगी, उनके भाई और दो बेटों को थाना उत्तर पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेजा था। आरोपियो पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाही की है। मूलरूप से बिहार के गया जिले के गांव मोहनपुर, शाहपुर निवासी 50 वर्षीय बालमुकुंद दुबे 30 वर्षों से आगरा में ट्रांस यमुना कालोनी के मोहल्ला महावीर नगर में परिवार के साथ रहते थे। वह ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। पांच जनवरी की सुबह उनके ट्रांसपोर्ट के साझीदार गजेंद्र सिंह , उसका भाई धर्मंद्र उर्फ पिंटू और दोनों बेटे नितिन और अंकुश निवासीगण ककरऊ कोठी, थाना उत्तर फिरोजाबाद ने ट्रक से उतारकर अगवा कर लिया था।इसके बाद अपने ट्रांसपोर्ट में ले जाकर हत्या कर दी थी। आरोपी मूल रूप से बनीपारा रूरा कानपुर देहात ...