अलीगढ़, अगस्त 2 -- खैर (अलीगढ़), संवाददाता। खैर कस्बे में बीते दिनों किन्नर गुरु के बंद मकान में हुई चोरी का रविवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह अंतरराज्यीय गिरोह आगरा का है, जिसने दो घटनाएं कबूली हैं। इनके पास से जेवरात, नकदी, कार समेत कुल 24.50 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस को टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। एसपी देहात मनीष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 21 जुलाई की रात को खैर कस्बे के मोहल्ला शिकरवार स्थित किन्नर गुरु नीलम के मकान में चोरी हुई थी। बदमाश बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात व रुपये ले गए थे। इसी तरह 17 जुलाई की रात को भी खैर के ही गांव बिलखौरा स्थित एक मकान से बदमाशों ने 70 हजार रुपये व जेवरात चोरी किए थे। दोनों घटनाओं मे...