फिरोजाबाद, फरवरी 9 -- फिरोजाबाद की एक महिला आगरा के कमला नगर स्थित इस्कान मंदिर से जुड़ी और सेवा करने लगी। यहां पर उसके साथ द्वेषभाव रखने वाली आगरा की एक महिला ने उसकी बेटी का फोटो लेकर उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए मंदिर की सेवायत महिलाओं को वायरल कर दिया। इससे महिला की बेटी अवसाद में चली गई है। थाना उत्तर में आगरा की महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला ने दर्जन मुकदमे में कहा है कि वह पूर्व शिक्षिका है और समाजसेवा के चलते इस्कान मंदिर कमला नगर में भक्ति और सेवा करती है। आगरा के जीवनी मंडी चौराहा के पास स्थित अपार्टमेंट निवासी तृप्ति सरन जो आगरा के इस्कान मंदिर कमला नगर से जुड़ी हुई है वह मंदिर की सेवाओं को लेकर पूर्व शिक्षिका से द्वेषभाव रखती है। तृप्ति ने पूर्व शिक्षिका की बेटी का फोटो उसकी बिना मर्जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.