मुख्य संवाददाता, जुलाई 8 -- Drishyam of Agra : पति को खीर में नींद की गोलियां देकर कत्ल करने और लाश को बाथरूम में दफनाने की आरोपी रूबी शर्मा जिला जेल में है। रूबी ने सबूत मिटाने के इरादे से पति की लाश को अपने बाथरूम में दफन कर दिया था। दृश्यम फिल्म की कहानी से उसने यह आइडिया लिया था और इसी लिए इस कांड को आगरा का दृश्यम कांड कहा गया। आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में हुई यह सनसनीखेज वारदात पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड में रही। चार करोड़ से अधिक लोगों ने इस घटना की सोशल मीडिया से जानकारी ली। 677 लोगों ने घटना को लेकर एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट किए। ज्यादातर व्यक्ति की पोस्ट को 50 हजार से अधिक लोगों ने देखा। कई लोग ऐसे थे जिनकी पोस्ट देखने वालों की संख्या लाखों में थी। सोशल मीडिया का जमाना है। पुलिस भी इससे अछूती नहीं है...