आगरा, जुलाई 4 -- डेढ़ महीने से एक परिवार दर-दर भटक रहा था। आंखें पथरा चुकी थीं, पुलिस थानों के चक्कर काटे जा रहे थे और एक भाई अपने लापता भाई की तस्वीर लिए हर जगह खाक छान रहा था। किसी को कानोकान खबर नहीं थी कि जिस भाई को वो पूरी दुनिया में ढूंढ रहे हैं, वो भाई कहीं दूर नहीं बल्कि उनके अपने ही घर के अंदर दफन है एक लाश बनकर। उत्तर प्रदेश के आगरा के सिकंदरा इलाका से एक ऐसा खौफनाक खेल सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे से लेकर आम जनता तक के होश उड़ा दिए हैं। एक पत्नी ने न सिर्फ अपने पति की बेरहमी से हत्या की, बल्कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी लाश को अपने ही घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफन कर दिया।रोज का टॉर्चर, शराब की लत और वो खौफनाक रात पुलिस की गिरफ्त में आई आरोपी पत्नी रूबी ने पूछताछ में जो उगला, उसने इस पूरे मामले की कड़ियों को खोलकर र...