आगरा का दृश्यम: खुद लापता होना चाहता था सुरेंद्र, झगड़े के बाद रूबी ने मौका पाकर कर दिया कांड
मुख्य संवाददाता, जुलाई 5 -- यूपी के आगरा में हत्यारोपी रूबी ने पुलिस को बताया कि पति ने उसका तमाशा बना दिया था। पूरा मोहल्ला जानता है कि पति उसके साथ मारपीट करता था। 16 मई को पति भरतपुर में अपने मामा के घर गया था। वहां बवाल किया। घरवालों ने भरतपुर पुलिस बुला ली थी। पति भागकर घर आ गया। बोला कि मामा के चलना है। उसने कहा कि विवाद के बाद से पति गायब है। उनके खिलाफ केस करेगी। रूबी ने पुलिस को बताया कि 17 मई को पति उसे जबरन अपने साथ भरतपुर लेकर गया। खुद दूर खड़ा हो गया। मामा के घर पर उसे भेजा। पति ने जैसा कहा था उसने वैसा ही किया। मामा के घरवालों ने रूबी से पूछा कि उसका पति कहां पर है। जैसा पति ने कहा था इस पर रूबी ने जवाब दिया वह घर नहीं लौटा है। फोन आया था। बता रहा था कि उसकी हत्या हो सकती है। उसके साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद घरवालों ने रूबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.