आगरा और लखनऊ ने जीते मुकाबले
बरेली, जून 29 -- निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में चल रही प्रोकेवीएच किड्स क्रिकेट लीग में रविवार को आगरा यंग रॉयल्स और लखनऊ राइजिंग जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में आगरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए। कप्तान आदित्य कार्पे ने 67 रन और हर्ष राजपूत ने 64 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 150 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरे मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए। जवाब में जयपुर की टीम 115 रन पर सिमट गई। लखनऊ की ओर से इरफान ने तीन विकेट लिए। यह भी पढ़ें- आगरा और लखनऊ ने जीते मुकाबले जीतू व पिंटू ने अंपायरिंग और अजय रावत ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. अमित सक्सेना, डॉ. इरफान सिद्दीकी, हाश राणा, सचिव विपिन गुप्ता, राज त्रिपाठी और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.