आगरा, अप्रैल 11 -- जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय बालिका वर्ग की एथलेटिक्स मीट में आगरा-ए कलस्टर चैम्पियन बना। वाराणसी-ए कलस्टर दूसरे स्थान पर रहा है। चयनित छात्राओं को नेशनल एथलेटिक्स मीट में खेलने का मौका मिलेगा। जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली, लखीमपुर खीरी में हुई एथलेटिक्स मीट में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के 89 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 8 संकुलों लखनऊ ए व बी, वाराणसी ए व बी, आगरा ए व बी, हरिद्वार ए व बी की 187 छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। आगरा-ए क्लस्टर ने परचम लहराते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की है। वाराणसी-ए क्लस्टर दूसरे स्थान पर रहा है। विजयी छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र प्रभारी प्रिंसिपल आरके सिंह ने प्रदान किए। अंडर-14 में रुचि व ममता गोस्वामी, अंडर-17 में राधा रानी व अंडर-19 में भूमिका पाल को सर्वश्रेष्ठ खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.