आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसा, बस डिबाइडर तोड़कर दूसरी लेन में गई, 11 घायल
इटावा औरैया, जुलाई 9 -- बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र से निकलने वाले लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर लखनऊ की तरह से आ रही स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में डिबाइडर को तोड़ते हुए टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में 11 यात्री घायल हुए। घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे ड्राइवर को नींद का झोंका आना कारण माना जा रहा है। बिहार से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के के चैनल नंबर 119 बनी हरदू के पास पर डिबाइडर से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बस दूसरी लेन में जाकर लखनऊ की ओर जा रहे टैंकर से जाकर टकरा गई। टक्कर लगने से तेज आवाज के साथ गहरी नींद में सो रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सवारियों में चीख पुकार शुरू हो गई और सभी तेजी से बाहर की ओर भागीं। जानकारी पर चौबिया थाना प्रभारी महेंद्र सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.