आगरा एक्सप्रेसवे पर 140 की स्पीड में डिवाइडर से टकराकर पलटी क्रेटा, 3 लोगों की मौत
आगरा, सितम्बर 26 -- UP News: यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शनिवार को एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार दिल्ली से बलिया जा रहे थे। एसपी के मुताबिक कार की रफ्तार 140 किमी थी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ये घटना डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर के पास है। जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान तीनों उछलकर एक्सप्रेसवे से नीचे खाई में जा गिरे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.