लखनऊ, मार्च 24 -- मृतक दिल्ली से ट्रक में बैठकर जा रहा था बिहार घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरारलखनऊ, संवाददाता।पारा थानाक्षेत्र के आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे दो लोगों को बाहर निकला। गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।बिहार के सहरसा निवासी बबलू (30) पेंटर था। परिवार में पत्नी अनीता और तीन बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि बबलू कोई सामान खरीदने दिल्ली गया था। वहां से वापस आते वक्त वह ट्रक में बैठ गया। सोमवार देर रात ट्रक आगरा एक्सप्रेसवे हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास पहुंचा। ट्रक आचनक बेकाबू हो गया औ...