प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में आयोजित 36वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबाल चैम्पियनशिप के तीसरे दिन रविवार को आगरा, जौनपुर और गोरखपुर की टीमों ने अपने मुकाबले जीत लिए। प्रतियोगिता में कई जिले की टीमें शामिल हुईं। आगरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएलडब्ल्यू वाराणसी को 42-34 से हराया। वहीं जौनपुर ने एटा को 43-36 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में गोरखपुर ने बुलंदशहर को 53-22 से शिकस्त दी। इसके अलावा गोरखपुर हॉस्टल ने गाज़ियाबाद को 37-29 से हराकर जीत दर्ज की। मेरठ की टीम ने प्रयागराज को 30-16 से मात दी। इस मौके पर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी, कोच राजेन्द्र सिंह बेदी मौजूद रहे। चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र सिंह ने विचार रखे। इस मौके पर मैनेजर डॉ. मनीष सिंह, डायरेक्टर डॉ. मनीषा सिं...