धनबाद, दिसम्बर 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आगमन काल के चौथे व अंतिम रविवार पर शहर के संत एंथोनी चर्च में क्रिसमस गैदरिंग सह क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 7.30 बजे चर्च में प्रार्थना सभा हुई। फादर अमातुस कुजूर ने अपने उपदेश में कहा कि हम आज प्रभु यीशु ख्रीस्त के जन्म पर्व के बहुत ही नजदीक पहुंच गए हैं। इसी के साथ कलीसिया हम सबों को आंतरिक एवं आत्मिक रूप से तैयार होने का आह्वान करती है। दरअसल आज हम सभी अगर यहां इकट्ठे हुए हैं तो उसके पीछे हम सभी का एक अटूट विश्वास है, जो हम अपने प्रभु यीशु ख्रीस्त पर करते हैं। हमारा यह विश्वास हमें एक साथ एक कलीसिया में बांधकर रखता है और इसी विश्वास के कारण हम अपने मसीही जीवन में प्रार्थना में आगे बढ़ते जाते हैं। इसी विश्वास के कारण ही माता मरियम ने परमेश्वर की आज्ञा को स्वीकार किया। आज हमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.