वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। रौद्र नाम नवसंवत्सर के स्वागत में ऊं अंकित भगवा ध्वज से शहर के चौक-चौराहों, गली-मुहल्लों को सजा दिया गया है। चैत्र प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 से पूर्व ही भगवा आभा से दमकते मुख्य मार्ग अपनी विशिष्टता का परिचय दे रहे हैं। जगह-जगह शुभकामना बैनर, अल्पनाएं और रंगोली बनाई गई है। हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को श्रीलाट भैरव भजन मंडल की ओर से तुलसीदास मार्ग तेलियाना में सड़क के दोनों ओर दीपमालाएं सजायीं गयीं। दोपहर से ही क्षेत्र के उत्साही नौजवान दीप सजाने में जुट गए। श्रीराम जानकी मंदिर के महंत रामदास ने मंदिर प्रांगण से दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारम्भ किया। देखते ही देखते अंधेरी निशा दीपक की सात्विक रोशनी से जगमग हो उठी। मंदिर परिसर में फाइन आर्ट की कलाकार चांदनी विश्वकर्मा ने विभिन्न रंगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.