नई दिल्ली, जून 23 -- लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग की घटना बहुत दर्दनाक है। सोमवार को शहर के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में जिस तरह से भीषण आग से पंद्रह युवाओं की जान गई है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। यह मात्र दुर्घटना नहीं है, यह नियम-कायदों के प्रति बरती गई आपराधिक लापरवाही का विस्फोट है। हादसे के बाद अब कुछ अधिकारी बता रहे हैं कि नियमों की वर्षों से अनदेखी की जा रही थी। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि ऐसे अधिकारी पहले कहां थे? जब नियमों का उल्लंघन होता है, तब कड़ाई क्यों नहीं की जाती है? हम इसके लिए किसी हादसे का इंतजार क्यों करते हैं? एक आवासीय इमारत किसकी मंजूरी से व्यावसायिक केंद्र के रूप में संचालित हो रही थी? नियमों के प्रति हुए खिलवाड़ को देखिए, आवासीय परिसर में पालतू जानवरों की दुकान, पशु चिकित्सालय, गेमिंग जोन, एनिमेशन सेंटर ...